5 HINDI NOTES 2021-2022

पाठ - 12
HINDI PROSE
मैडम क्यूरी
3◆ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-
प्रश्न(क) मैडम क्यूरी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर:-  मैडम क्यूरी का जन्म 1867 में पोलैंड के वॉरसा नगर में हुआ था।
प्रश्न(ख) मैडम क्यूरी के बचपन का नाम क्या था? उनका बचपन कैसे बीता ?
उत्तर:- मैडम क्यूरी के बचपन का नाम मरिया स्क्लोडॉवास्का था। उनका बचपन अच्छा बीता।
प्रश्न(ग) पढ़ने के लिए मारिया और उनकी बहन ने क्या योजना बनाई?
उत्तर:- पढ़ने के लिए मारिया और उनकी बहन ने योजना बनाई कि पहले मारिया कहीं नौकरी करके पैसा कमाएगी और उनकी बहन पेरिस में रहकर औषधि विज्ञान का अध्ययन कर सकेगी। बाद में ब्रोन्था काम करेगी और वह मारिया को आगे बढ़ने के लिए पैसा देगी।
प्रश्न(घ) क्यूरी दंपत्ति ने कैसे और किन पदार्थों  को खोज निकाला ?
उत्तर:-  क्यूरी दंपत्ति विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थों को लाते और उन से तरह-तरह के प्रयोग करते। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने दो नए पदार्थों 'पोलियम'  और 'रेडियम' को खोज निकाला।

पाठ - 11
HINDI PROSE
*हमारा संकल्प*
4◆ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) वृक्षों की चिंता का क्या कारण था?
उत्तर:- वृक्षों के चिंता का कारण था कि हर रोज पेड़ काटे जा रहे थे और उनका जीवन संकट में आ गया था।
प्रश्न (ख) पेड़ काटना मनुष्य के लिए हानिकारक क्यों है ?
उत्तर:- पेड़ काटना मनुष्य के अस्तित्व के लिए हानिकारक है क्योंकि पेड़ मनुष्य के लिए जीवन रक्षक और आश्रय दाता है।
प्रश्न (ग) पेड़ हमारे वातावरण पर क्या प्रभाव डालते हैं?
उत्तर:- पेड़ हमारे वातावरण के संतुलन को बनाए रखते हैं ।पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलती है जिससे हम सांस लेते हैं। साथ ही पेड़ हमे ठंडक भी प्रदान करती है ।
प्रश्न (घ) बच्चों ने क्या संकल्प लेकर पेड़ पौधों को आश्वस्त किया?
उत्तर:- बच्चों ने संकल्प लिया कि वृक्षों का संरक्षण करेंगे और नए पेड़ पौधे भी लगाएँगे।

पाठ - 10
HINDI POETRY
*नीति के दोहे*
3◆ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए :-
प्रश्न (क) कबीर ने कैसी वाणी बोलने को कहा है?
उत्तर:- कबीर ने मधुर वाणी बोलने को कहा है।
प्रश्न (ख) सज्जन किस लिए संपत्ति एकत्र करते हैं?
उत्तर:- सजन दूसरों के मदद करने के लिए संपत्ति एकत्र करते हैं।
प्रश्न (ग) कबीर दास जी के दोहे का सार लिखिए।
उत्तर:- कबीर दास जी के दोहे का सार है- सच्चाई,विनम्रता, सादगी और कर्मठता से जीने की सीख।
प्रश्न (घ) रहीम दास जी के दोहे का सार लिखिए।
उत्तर:- रहीम दास जी के दोहे का सार है- परिश्रम, परोपकार तथा समय के सदुपयोग की प्रेरणा।

पाठ - 9
HINDI PROSE
अजन्ता एलोरा की यात्रा
3◆ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) अजंता गाँव की भौगोलिक रचनाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:- अजंता गाँव के तीन ओर पहाड़ी है ,जिसकी गोद में बघोरा नदी बह रही है।
प्रश्न (ख) अजंता की गुफाओं का निर्माण कब और किस काल में हुआ?
उत्तर:- अजंता की गुफाओं का निर्माण  1300 ईo में  गुप्त काल में हुआ।
प्रश्न (ग) चैत्य और विहार गुफाओं में क्या-क्या कार्य होते थे?
उत्तर:- चैत्य गुफाओं में केवल प्रार्थना उपासना की जाती थी और विहार गुफाओं में बौद्ध भिक्षु रहते  और पढ़ते लिखते थे।
प्रश्न (घ) अजंता की गुफाओं के बारे में इतिहास के शिक्षक ने क्या बताया।
उत्तर:- अजंता की गुफाओं के बारे में इतिहास के शिक्षक ने बताया कि अजंता के यह चित्र किसी एक समय में नहीं बने भिन्न-भिन्न समय में भिन्न-भिन्न कलाकारों ने इनका निर्माण किया था। 

पाठ - 8
HINDI PROSE
*प्लास्टिक प्रदूषण*
पृष्ठ संख्या- 45
◆ 4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) प्रियांशी क्या देखकर दुखी हुई?
उत्तर:- प्रियांशी यह देखकर दुखी हुई कि अक्षिता ने प्लास्टिक का प्रयोग किया।
प्रश्न (ख) पाठ में प्लास्टिक की कौन-कौन सी हानियाँ बताई गई हैं?
उत्तर:- पाठ के अनुसार प्लास्टिक प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होता जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसके कारखाने प्रदूषण फैलाते हैं। अच्छी फसल और पैदावार को भी नुकसान पहुँचता है।
प्रश्न (ग) प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए किन-किन सावधानियों को अपनाना चाहिए?
उत्तर:- प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए हम जब भी बाजार जाए तो अपने साथ थैला अवश्य ले जाएँ। जब भी कभी आवश्यकता पड़े तो कागज या कपड़े की थैली- थैलियों का ही प्रयोग करना चाहिए।

पाठ - 7
HINDI POETRY
*दो लघु कविताएँ मौसम पर*
पृष्ठ संख्या 40
4● निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (1) 'बन्द-बन्द खिड़कियों, किवाड़ों के दिन' तथा 'दरवाजे मारे हर घर ने' दोनों पंक्तियों के अर्थ में समानता है, किंतु मौसम में अंतर है। समझाइए कैसे?
उत्तर:- दोनों पंक्तियों के अर्थ में समानता है, किंतु पहले पंक्ति में जाड़े के मौसम और दूसरे पंक्ति में गरमी के मौसम की बात की जा रही है।
प्रश्न (2) अर्थ स्पष्ट कीजिए- "धूप द्रोपदी की साड़ी थी, उस कपड़े का थान लगी"
उत्तर:- इस पंक्ति का अर्थ है कि गर्मियों में बहुत तेज और देर तक धूप रहती है।
प्रश्न (3) 'सूरज की दुकान लगी' लघु कविता में कवि ने सुराही के होठों की मुस्कान को सच्चा क्यों कहा है?
उत्तर:- क्योंकि सुराही गर्मियों में ठंडा पानी देती है, जिसको पीने से सब के होठों पर मुस्कान आ जाती है।
प्रश्न (4) 'जाड़े के दिन' लघु कविता में कवि ने जाड़े के रूप का वर्णन 'बर्फ का बदन, चेहरा धूप का'  कहकर किया है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:- क्योंकि जाड़े के दिन में हम अपने बदन को  स्वेटर आदि से ढक कर रखते हैं, केवल चेहरे पर ही धूप लगती है। इसीलिए कवि ने ऐसा कहा है।
प्रश्न (5) गर्मियों को कवि ने अनचाहे मेहमान क्यों कहा है ?
उत्तर:- क्योंकि कोई भी गर्मी के मौसम का इंतजार नहीं करता है।

पाठ - 6
HINDI PROSE
*रॉबिंसन क्रूसो*
पृष्ठ संख्या- 36
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) क्रूसो के पिता का मित्र क्या था ?
उत्तर:- क्रूसो के पिता का मित्र कप्तान था।
प्रश्न (ख) जहाज डूबने के बाद क्रूसो कहाँ पहुँच गया ?
उत्तर:- जहाज डूबने के बाद क्रूसो एक निर्जन टापू पर पहुँच गया ।
प्रश्न (ग) क्रूसो अनजान द्वीप पर कब पहुँचा ?
उत्तर:- क्रूसो अनजान द्वीप पर 3 सितंबर 1659 को पहुँचा। 
प्रश्न (घ) क्रूसो ने अपने खाने का प्रबंध कैसे किया?
उत्तर:- क्रूसो ने अपने खाने का प्रबंध टूटे जहाज से किया।

पाठ - 5
HINDI PROSE
*अनु की डायरी के पन्नें*
पृष्ठ संख्या 30
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) रानी लेखिका के कमरे में क्या कर रही थी?
उत्तर:-  रानी लेखिका के कमरे में लेखिका के बस्ते में से किताब निकालकर बड़े उत्साह से पन्ने पलट रही थी।

प्रश्न (ख) लेखिका ने रानी से पढ़ने के लिए पूछा तो रानी ने क्या कहा?
उत्तर:-  लेखिका ने रानी से पढ़ने के लिए पूछा तो रानी ने कहा-  "माँ के साथ काम कौन करेगा?"  "घर का खर्चा कैसे चलेगा?"

प्रश्न (ग) लेखिका की माँ ने रानी की माँ से रानी को स्कूल न भेजने का कारण पूछने पर उसने क्या कहा?
उत्तर:-  रानी की माँ ने कहा मेरे साथ काम कौन करेगा, घर का खर्चा कैसे चलेगा, कुछ सालों बाद तो यह शादी करके चली जाएगी और अंत में कहा इसकी पढ़ाई के लिए पैसे कहाँ से लाऊँगी।

पाठ - 4
HINDI POETRY
*उठो धरा के अमर सपूतों*

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) युग-युग के मुरझे सुमनो से कवि का क्या आशय है?
उत्तर:- युग-युग के मुरझे सुमनों से कवि का आशय निराश लोगों से है।

प्रश्न (ख) कवि के अनुसार प्रकृति के वातावरण में किन-किन चीजों में बदलाव की आवश्यकता है?
उत्तर:-  कवि के अनुसार प्रकृति के वातावरण में किरण ,ज्योति, प्रातः, राग, गान, उमंगे,तरंगे आदि में बदलाव की आवश्यकता है।

प्रश्न (ग) कविता के संभावित शीर्षकों को लिखिए।
उत्तर:- इस कविता का संभावित शीर्षक है- 'नूतन बेला'  'नई सुबह'  'आज के बच्चे' 'प्रकृति की सीख'  हो सकती है।

पाठ - 3
HINDI PROSE
*तुलसी दास*
3. लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) चित्रकार ने अपने टीकाकारों को उत्तर देने के लिए क्या किया? इसका परिणाम क्या हुआ?
उत्तर:-  चित्रकार ने अपने टीकाकारों को उत्तर देने के लिए अपने चित्रों को प्रदर्शनी में रखा और नीचे लिखा  इस चित्र में जिसको जिस जगह दोष प्रतीत हो वह उस जगह कलम से चिह्न लगा दे। परिणाम यह हुआ कि चित्र के अंग-प्रत्यंग दोषपूर्ण बनाए गए।

प्रश्न (ख) रामचरितमानस से जनता को क्या लाभ हुए?
उत्तर:- रामचरितमानस से लाखों लोगों को शांति मिली। जो ईश्वर से विमुख थे वे ईश्वर के सम्मुख हो गए।

प्रश्न (ग) किसी संबंध में शंकाएँ शुद्ध भाव से उठे, तो गाँधीजी ने उसके लिए हमें क्या करने को कहा है? उत्तर:- गाँधीजी ने  कहा है कि  किसी संबंध में शंकाएँ शुद्ध भाव से उठे तो किसी और के अर्थ को यंत्रव्रत स्वीकार न करें। जिस विषय में हृदय शंकित है उसे छोड़ दें।

पाठ - 2
HINDI PROSE
*भाग्य और बुद्धि*
●4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
प्रश्न (क) भाग्य और बुद्धि में बहस क्यों हो रही थी?
उत्तर- भाग्य और बुद्धि में श्रेष्ठ कौन है, इस बात पर बहस हो रही थी।

प्रश्न (ख) गड़रिया एक गरीब व्यक्ति था।फिर भी उसने बहुमूल्य जूतियों को पहन लिया, क्यों?
उत्तर- गड़रिया के पास जुतियाँ नहीं थी इसलिए उसने गरीब होने के बाद भी बहुमूल्य जूतियों को पहन लिया।

प्रश्न (ग) व्यापारी ने गड़रिये को क्यों बुलाया?
उत्तर- व्यापारी ने गड़रिये को राजा के पास ले जाने के लिए बुलाया।

प्रश्न (घ) गड़रिये का विवाह एक राजकुमारी से होने जा रहा था, फिर भी वह खुश क्यों नहीं था?
उत्तर- गड़रिये को राजसी वस्त्र कष्टदायक लग रहे थे और उसे राजसी  वातावरण बिलकुल पसंद नहीं आया इसलिए वह खुश नहीं था।

पाठ - 1
HINDI POETRY
*दो चिड़ियाँ*
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:-
प्रश्न (क) वन की चिड़िया किससे मिली?
उत्तर- वन की चिड़िया घर की चिड़िया से मिली।

प्रश्न (ख) वन की चिड़िया ने घर की चिड़िया को कहाँ उड़ चलने के लिए कहा?
उत्तर- वन की चिड़िया ने घर के चिड़िया को वन में उड़ने के लिए कहा।

प्रश्न (ग) अंत में दोनों चिड़ियों का क्या हुआ?
उत्तर- अंत में घर की चिड़िया पिंजरे में और वन की चिड़िया वन में चली गई।

CLASS 5 SUBJECT SELECTION

KINDLY LOGIN TO THE STUDENT'S DASHBAODR AND CLEAR THE TUITION FEE FOR THE MONTH OF APRIL, 2021 ONLINE. अपनी फीस का भुगतान ऑनलाइ...